{"_id":"57fa42164f1c1b695228dfd1","slug":"teachers-assocation-election-held-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश डोगरा बने अनुबंध अध्यापक संघ प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश डोगरा बने अनुबंध अध्यापक संघ प्रधान
कुल्लू
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ के चुनें गए कार्यकारिणी के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ की बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रकांत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से सोमेश डोगरा को जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ का प्रधान चुना गया। गोपाल ठाकुर उपाध्यक्ष, महासचिव खुशहाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष मितेश शर्मा, प्रेस सचिव लक्ष्मीदत्त, सचिव विवेक, नितिन गौतम को चुना गया। संगठन का मुख्य सलाहकार रघुनाथ तथा वेद प्रभात को बनाया गया।
विज्ञापन
हरीश ठाकुर को आनी मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान सोमेश डोगरा ने कहा कि अनुबंध अध्यापकों का सेवाकाल 5 साल से घटाकर 3 वर्ष किया जाए। अनुबंध कर्मचारियों को अनुबंध सेवाकाल से वरिष्ठता का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान विरेंद्र परमा, तेजा सिंह, विजय कृष्ण, सुनीता कटोच, नेहा ठाकुर, वेद राम, रजनीश शर्मा, लेखराज, सूरज कुमार, सुचिता, रिचा, रोहित, ममता कुमारी, खेखराम और जीत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन