फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teacher misbehaves with woman who came to school to know daughter's results

Kullu News: बेटी का परिणाम जानने स्कूल पहुंची महिला से शिक्षक ने किया दुर्व्यवहार

Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
Teacher misbehaves with woman who came to school to know daughter's results
सैंज (कुल्लू)। घाटी के भलाण में बेटी का परीक्षा परिणाम जानने स्कूल पहुंची महिला को अध्यापक के दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा। मामला गालीगलौज तक पहुंच गया। अध्यापक ने छात्रा की माता को पीटने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। सैंज खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाण में जब एक माता अपनी बेटी का परीक्षा परिणाम जानने स्कूल पहुंची तो पाठशाला में कार्यरत शिक्षक रिजल्ट देने में आनाकानी करने लगा। वह गालीगलौज पर उतर आया। छात्रा की माता ने बताया कि वह स्कूल में बेटी की बेहतर पढ़ाई की चर्चा करने गई थी।
विज्ञापन

अध्यापक ने उसे जलील किया। अभद्र भाषा का भी उपयोग किया। गालीगलौज किया। महिला ने कहा कि मुझे बेटी के पेपर देखने हैं तो शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारने की धमकी दी। छात्रा की माता ने बताया कि शिक्षक ने कहा कि तुरंत अपनी बेटी का प्रमाण पत्र निकाल कर दूसरे स्कूल में ले जाएं। बच्चों के पेपर देखना माता-पिता का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी कई बार उक्त शिक्षक ने उनसे दुर्व्यवहार किया है। कहा कि 22 वर्षों से एक ही स्कूल में सेवाएं दे रहा उक्त शिक्षक तानाशाह बन गया है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के उप निदेशक सुरजीत राव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। बीईईओ सैंज को सोमवार तक मामले की गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed