{"_id":"641de18230b374727102cae6","slug":"teacher-kalyan-committee-will-give-training-for-admission-in-jnv-kullu-news-c-19-1-98795-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जेएनवी में प्रवेश के लिए प्रशिक्षण देगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जेएनवी में प्रवेश के लिए प्रशिक्षण देगी समिति
Fri, 24 Mar 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर में विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) प्रवेश परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षक कल्याण समिति प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूल तक के बच्चों को प्रशिक्षित करेगी। इसमें 200 से 250 बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी तथा नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा से संबंधित तैयारी करवाई जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाना हर विद्यार्थी का सपना रहता है। जरूरतमंद विद्यार्थी आर्थिक संकट के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इन विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षक कल्याण समिति मदद कर रही है। शिक्षक कल्याण समिति पिछले पांच साल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवा रही है।
इस साल भी बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ अध्यापक निशुल्क सेवाएं देंगे। समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि अब तक समिति में पंजीकृत 22 विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय और एक विद्यार्थी को सैनिक स्कूल में प्रवेश मिला है। समिति के सदस्य अवकाश वाले दिन सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को छात्र विद्यालय कुल्लू में प्रशिक्षण देते हैं। इसके लिए जल्द पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। संवाद