फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   TB testing will now reach the doorstep of homes.

Kullu News: अब घर की दहलीज तक पहुंचेगी टीबी की जांच

Sun, 04 Jan 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
TB testing will now reach the doorstep of homes.
कुल्लू में पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से और तेज होगी मरीजों की पहचान
विज्ञापन

अस्पतालों के नहीं कटेंगे चक्कर, जिले के राज्य स्तर से मिली मशीन
राजीव नैय्यर
कुल्लू। टीबी उन्मूलन की दिशा में कुल्लू जिला एक नई तकनीकी छलांग लगाने जा रहा है। अब मरीजों को एक्स-रे के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के जरिये जांच सीधे उनके घर-द्वार पर होगी।
इससे क्षय रोग की पहचान पहले से कहीं ज्यादा तेज और सटीक हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग को पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन मिलने से क्षय रोग (टीबी) की जांच और तेज होगी। जिले में राज्य स्तर से यह मशीन भेजी गई है। मशीन को इंस्टॉल भी कर दिया है। इससे घर-घर जाकर टीबी की जांच तेज की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग ने जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 72,511 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली है। अब इन मरीजों के एक्स-रे करने का लक्ष्य रखा गया है। पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन इसमें सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लेस है जो एक्स-रे रिपोर्ट का विश्लेषण कर सटीक और त्वरित परिणाम देती है। इससे टीबी की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान संभव हो सकेगी। मरीजों को तत्काल चिह्नित करने के लिए राज्य स्तर से जिले को यह अत्याधुनिक एक मशीन उपलब्ध करवाई गई है ताकि टीबी की समय पर पहचान कर रोग के प्रसार को रोका जा सके। जरूरत पड़ने पर मशीन को मरीज के घर स्वास्थ्य शिविरों और विशेष जांच शिविरों में तक ले जाया जा सकता है।
उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन मिली है। एक और मशीन जल्द मिलने वाली है। इसमें प्राथमिकता उन जगहों को दी जाएगी जहां टीवी के मरीजों के मिलने की उम्मीद है।

--
मशीन में यह है खास
ये एक्स-रे डिवाइस छोटी, पोर्टेबल और बैटरी से चलने वाली होती है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस मशीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होता है जिससे टीबी का संक्रमण तुरंत पहचाना जा सकता है। मशीन क्लाउड स्टोरेज और टेली-रेडियोलॉजी की सुविधा देती हैं जिससे विशेषज्ञ चिकित्सक कहीं से भी रिपोर्ट देख सकते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed