{"_id":"574877694f1c1b2f0769119d","slug":"taxi-union-fixed-rent-for-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग के लिए टैक्सी यूनियन ने निर्धारित किया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग के लिए टैक्सी यूनियन ने निर्धारित किया किराया
कुल्लू/ मनाली
Updated Fri, 27 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग में बढ़ी सैलानियों का तादाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों को बर्फ के दीदार करवाने रोहतांग ले जाने वाले पर्यटक वाहनों का किराया निर्धारित कर दिया गया है। वाहन चालक अब पर्यटकों से मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगे। यूनियन ने रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों छोटे वाहन ऑल्टो कार के लिए 35सौ, डिजायर के लिए चार हजार, टाटा सूमो के लिए पांच हजार और नोवा के लिए 55 सौ रुपये किराया निर्धारित किया है। हिम आंचल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार डोगरा ने कहा कि यूनियन सैलानियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने को हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
वाहन चालक सैलानियों से अधिक दाम न वसूल सके इसके लिए किराया निर्धारित कर दिया गया है। वाहनों की संख्या कम होने के कारण पर्यटकों को वाहन नहीं मिल रहे हैं। ऑनलाइन सिस्टम से परमिट आसानी से प्राप्त नहीं हो रहा है। जिस कारण अधिकतर वाहन चालकों को मायूसी ही हाथ लग रही है। पतलीकूहल, डोभी और नगर ब्रांच के लिए यूनियन ने राकेश ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर सैलानियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन