फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tawar festival celebrated in Chahini

चैहणी में श्रृगां ऋषि के तवार उत्सव की धूम

Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tawar festival celebrated in Chahini
मंगलवार को बंजार के चैहणी गांव में देवता श्री श्रृंगा ऋषि के सम्मान में तवार पर्व का आयोजन के दौर? - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू) । उपमंडल बंजार के चैहणी में मंगलवार को देवता श्रृगां ऋषि के सम्मान में चार तवार पर्व की धूम रही। इस पर्व को देव विधि अनुसार पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मनाया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने उत्सव का भाग लिया। उत्सव में लोगों ने देवस्थल पर एकत्रित होकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

देवता श्रृंगा ऋषि के पुजारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि चार तवार पर्व विशेष रूप से देवता श्रृगां ऋषि को समर्पित है। इस पर्व का आयोजन फाल्गुन संक्रांति के चौथे दिन यानी मंगलवार को हर वर्ष मनाया जाता है। इस पर्व में पांच कोठी सहित कई क्षेत्रों के लोग एकत्रित होते हैं। यहां पर नगसिग फूलों का एक बीठ लोगों के मध्य फेंका जाता है, जिसे पकड़ने के लोग काफी उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पर्व के दौरान एक विशेष खेल भी होता है। जिसे लुहासरी कहा जाता है। इस खेल में देवता के जितने भी हारियान है, वे देवता से आशीर्वाद स्वरूप छड़ी ले जाकर हारियान बर्फ में खेलते हैं, जिसे शुभ माना जाता है। वहीं बंजार के बाहू में फागली उत्सव की धूम रहीं। यहां पर फागली के साथ नाटी भी हुई। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया है। देवता से सुख शांति का आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि बंजार क्षेत्र गुशैणी में पांच दिनों से फागली उत्सव का दौर चला है, जिसका अब समापन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed