{"_id":"671504adb9c1474c7d0c5f01","slug":"tarring-completed-on-bad-highway-in-raison-pleasant-journey-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133272-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रायसन में खराब हाईवे पर टारिंग पूरी, सुहाना हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रायसन में खराब हाईवे पर टारिंग पूरी, सुहाना हुआ सफर
विज्ञापन
रायसन के पास अब चकाचक हो गया कुल्लू-मनाली हाईवे तीन।
कुल्लू। मनाली को जोड़ने वाला कुल्लू-मनाली हाईवे तीन अब चकाचक हो गया है। एनएचएआई ने रायसन केे पास करीब 300 मीटर के खराब प्वाइंट पर टारिंंग कर आम लोगों के साथ सैलानियों को बड़ी राहत दी है। ढाई माह तक इस जगह पर वाहनों को चलाना कठिन हो गया था। गड्ढों और उसमें पानी भरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वाहनों के कलपुर्जों को भी नुकसान हो रहा था।
अब विंटर सीजन से पहले एनएचएआई ने खराब प्वाइंट पर टारिंग कर दी है। 31 जुलाई को ब्यास में बाढ़ आने से रायसन में हाईवे तीन को नुकसान पहुंचा था। ब्यास के किनारे से बने हाईवे के एक भाग को नदी बहाकर ले गई थी। इसके बाद एनएचएआई ने यहां डंगे और क्रेटवाॅल बनाकर सड़क तैयार की। बरसात के चलते टारिंग नहीं हो पाई थी।
एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि रायसन के पास लगभग 300 मीटर के दायरे की टारिंग का काम पूरा हो गया है। अब यहां आम लोगों के साथ पर्यटकों के वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडोह से लेकर मनाली तक हाईवे तीन को और बेहतर बनाने में एनएचएआई प्रयासरत है। संवाद