{"_id":"69fdbbf84c80a9e8f7006241","slug":"tanzin-tashi-will-get-the-award-anuradha-kullu-news-c-89-1-ssml1015-175786-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंजिन टशी को मिलेगा इनाम : अनुराधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंजिन टशी को मिलेगा इनाम : अनुराधा
विज्ञापन
सिस्सू/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। आइस हॉकी एशिया कप में हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के खिलाड़ी तंजिन टशी को इनाम मिलेगा। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इनाम देने की घोषणा की है।
विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि शुक्रवार को शिमला में खिलाड़ी मुख्यमंत्री एवं जनजातीय विकास मंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी को प्रोत्साहन राशि के तौर पर दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।
एशिया कप में तंजिन टशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई गोल किए। स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा में 75 करोड़ की राशि से आइस हॉकी स्टेडियम और 8 करोड़ की राशि से क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है l इस दौरान तंजिन टशी के पिता तंजिन छोपेल, मुख्य कोच अमित और आइस हॉकी एसोसिएशन हिमाचल के महासचिव रजत मल्होत्रा जी मौजूद रहे। संवाद