{"_id":"e2877e0e588a9dd236a824022c6ef5c2","slug":"tandi-will-develop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकनाथ की तर्ज पर विकसित होगा तांदी संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकनाथ की तर्ज पर विकसित होगा तांदी संगम
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
Updated Sun, 29 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रा-भागा नदियों की संगम स्थली तांदी संगम को हिंदू और बौद्ध धर्म के प्रतीक त्रिलोकनाथ धाम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। लाहौल-स्पीति के विधायक एवं जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को विकसित करने के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने प्रारूप तैयार कर सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन
स्वीकृति मिलते ही अगले वर्ष तांदी संगम को विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने रविवार को तांदी संगम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तांदी संगम पहले से ही हिंदू और बौद्ध धर्म के लिए महत्वपूर्ण स्थान रहा है, जिसे देखते हुए यहां हरिद्वार की भांति भव्य घाट का निर्माण भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले विधायक ने उदयपुर में रोजगार कार्यालय का उद्घाटन कर तांदी संगम के पास और केलांग में फोरेस्ट गार्ड के आवास भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा विधायक ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विकास कार्यों की चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त एचआर चौहान, तांदी पंचायत के प्रधान सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन