फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tandi-Udaipur-Tindi road could not be made double lane

Kullu News: तांदी-उदयपुर-तिंदी सड़क नहीं बन सकी डबललेन

Thu, 13 Jun 2024 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Jun 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Tandi-Udaipur-Tindi road could not be made double lane
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तीन अक्तूबर 2020 में बन कर तैयार हुई अटल टनल रोहतांग से लाहौल-कुल्लू के बीच सफर आरामदायक और सुहाना हो गया है। मगर तांदी जीरो प्वाइंट से लेकर थिरोट और वहां से आगे उदयपुर से लाहौल के अंतिम गांव तिंदी तक डबललेन सड़क का कार्य ठंडे बस्ते में है। इस मार्ग पर सफर करना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

लाहौल के उदयपुर तक पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा भी हो रहा है। इस वनवे सड़क के कारण कई हिस्सों में सड़क इतनी संकरी है कि वाहनों की पासिंग भी नहीं हो पाती है। इस कारण यहां ट्रैफिक समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। इस मार्ग पर सबसे अधिक समस्या शांशा और कीरतिंग के बीच रहती है। यहां पर वाहन को पास देना सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

तंग सड़क के चलते वाहनों को पासिंग के दौरान आगे-पीछे वाहन करने को लेकर वाहन चालकों की आपस में तू-तू, मै-मैं होना आम बात है। आलू, मटर, सब्जी व सेब सीजन शुरू होने पर यह समस्या और भी विकराल हो जाती है। लाहौल के पट्टन घाटी के लोग तांदी जीरो प्वाइंट से लेकर तिंदी तक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन इस सड़क के डबललेन होने की राह देख रहे हैं। मगर टनल बनने के बाद भी यह इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ जहां लाहौल में पर्यटन विकसित करने के बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं, लेकिन पट्टन घाटी की ओर सड़क को डबललेन करने की दशा में कुछ भी नहीं हो रहा है। त्रिलोकनाथ में भगवान त्रिलोकीनाथ तो उदयपुर में विश्व प्रसिद्ध मां मृकुला देवी का मंदिर है। इन मंदिर की दर्शन के लिए काफी श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सिंगल सड़क पर उन्हें आवाजाही करने में परेशानी रहती है।

उदयपुर में तैनात बीआरओ के कमांडिंग आफिसर (94 आरसीसी) मेजर सीपी विसाग ने बताया कि डबललेन सड़क बनाने के लिए अभी वन मंजूरी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed