फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Talent of youth will be enhanced in Kullu

Kullu News: कुल्लू में युवाओं की निखारी जाएगी प्रतिभा

Sun, 04 May 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 May 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Talent of youth will be enhanced in Kullu
साहित्य और संगीत की सिखाएंगे बारीकियां
विज्ञापन

युवाओं को लक्ष्य साधने के लिए करेंगे प्रेरित
राजीव नैय्यर
कुल्लू। युवा अपने लक्ष्य से न भटकें और बुरी संगत का सहारा न लें। वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। इसके लिए ग्रामीण कवि मंच ने कवायद शुरू कर दी है। मंच युवाओं की प्रतिभा को निखारेगा, उन्हें रंगमंच, संगीत और साहित्य की बारीकियां सिखाएगा। युवाओं की प्रतिभा को निखारकर उन्हें एक बेहतर मंच दिया जाएगा।

ग्रामीण कवि मंच ग्रामीण परिवेश के साथ शहरी क्षेत्र में भी युवाओं की प्रतिभा को तराश रहा है। युवाओं को साहित्य और रंगमंच की विधाएं सिखाकर मंच मुहैया करवाया जा रहा है। अब ग्रामीण कवि मंच ने नई पहल शुरू की है। मंच ने यह पहल कैंपस के कवि शृंखला ने नाम से शुरू की है। इसका उद्देश्य युवाओं के समय का मूल्यांकन एवं प्रतिभा का उचित और सही मंच पर प्रदर्शन करने के गुर सिखाना है। कैंपस के कवि शृंखला स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को साहित्य, ओपन माइक, कविता, गजल, संगीत, हास्य विधा तथा लघु कथा की बारीकियां सिखाई जाएंगी। ग्रामीण कवि मंच अनिल ठाकरे ने कहा कि कैंपस के कवि शृंखला माध्यम में छुपी प्रतिभाओं को तराशने का काम किया जाएगा। कहा कि स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को साहित्य, संगीत और रंगमंच की विधाएं सिखाई जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed