फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Takarasi Dev Fair started with Dev Milan

Kullu News: देव मिलन के साथ शुरू हुआ टकरासी देव मेला

Fri, 26 Jul 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Takarasi Dev Fair started with Dev Milan
मेले में देव नृत्य करते देवता
कुल्लू। जिले की रघुपुर घाटी के टकरासी में देवता टकरासी नाग के सम्मान में तीन दिवसीय बाल्ह मेला शुरू हो गया है। मेले में देवता पटारनी नाग और बिशलू नाग पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। देवताओं के पहुंचने से पारंपरिक बाल्ह मेले का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक मेले में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ देवताओं के आगे नतमस्तक हुई और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

लोगों ने तीनों नाग देवताओं से बारिश के लिए गुहार लगाई। बाल्ह मेला 27 जुलाई तक मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार देवता पटारनी नाग बाल्ह मेले में करीब 35 साल बाद पहुंचे हैं। वहीं देव बिशलू भी कई वर्षों के बाद मेले में शामिल हुए। इस दौरान भव्य देव मिलन हुआ। मेले में ढोल-नगाडों, नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ देव नृत्य और नाटी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। देवता के कारदार अमर सिंह और लीला प्रसाद ने कहा कि लंबे अरसे बाद बाल्ह मेले में एक साथ तीन देवताओं ने शिरकत की है।
विज्ञापन

कहा कि मेले में देव संस्कृति के साथ पहाड़ी नाटी के दर्शन देखने को मिले। मेले को लेकर टकरासी, लगौटी तथा मुहान पंचायत के लोगों में खासा उत्साह है। पहले दिन देवताओं के दर्शन के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और देवताओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह मेला टकरासी हिल में श्रावण महीने में मनाया जाता है। टकरासी न केवल एक देव स्थली है बल्कि यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यहां अंग्रेजों के समय का बना पुरातन रेस्ट हाउस भी है। जिसकी देखरेख वन विभाग की ओर से की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed