फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tableaux will be displayed in Dussehra festival: Ashwani

दशहरा उत्सव में निकलेंगी झांकियां : अश्वनी

Sat, 28 Sep 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tableaux will be displayed in Dussehra festival: Ashwani
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में प्रदर्शनी एवं झांकी के आयोजन को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पिछली बार पहली बार झांकियां निकाली गई थीं। इस बार भी सुंदर एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन दशहरा उत्सव में होगा।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों को अधिक आकर्षक एवं नवीन रूप में स्थापित किया जाएगा। उत्सव के दौरान कृषि, बागवानी, आत्मा परियोजना, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, भाषा एवं संस्कृति, पशुपालन विभाग, आयुष, एग्रो इंडस्ट्रीज, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, खादी मंडल, जिला खादी बोर्ड तथा हिम ऊर्जा सहित अन्य विभागों की झांकियां दशहरे के दौरान निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त शिक्षा, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, डीआरडीए, पर्यटन तथा इंडस्ट्री विभाग की झांकियां भी निकलेंगी। इस मौके पर सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

......संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed