फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   System submerged in the Beas... no arrangements to rescue tourists.

Kullu News: ब्यास में डूबी व्यवस्था...पर्यटकों को बचाने के नहीं इंतजाम

Sun, 21 Jun 2026 11:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
System submerged in the Beas... no arrangements to rescue tourists.
कुल्लू में जान जो​खिम में डालकर ब्यास नदी में उतर रहे पर्यटक।-संवाद
कुल्लू। रामशिला में हनुमान मंदिर के समीप ब्यास नदी में पर्यटकों के उतरकर अठखेलियां करने का सिलसिला लगातार जारी है। नदी के किनारे बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और अपनी सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि संवेदनशील स्थल होने के बावजूद प्रशासन की ओर से पर्यटकों को रोकने के लिए कोई प्रभावी और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय निवासी राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलदेव ठाकुर और प्यारे लाल ठाकुर का कहना है कि ब्यास नदी में पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही ऐसे स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। पर्यटक बिना किसी रोकटोक के नदी में उतर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यटक भी खुद अपनी सुरक्षा को अनदेखा कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि हर वर्ष नदी में डूबने या बहने जैसी घटनाओं के बाद राहत एवं बचाव अभियान, मुआवजा और अन्य व्यवस्थाओं पर सरकार को लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यदि प्रशासन समय रहते सुरक्षा इंतजाम मजबूत करें तो ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रामशिला हनुमान मंदिर के समीप ब्यास नदी के किनारे स्थायी सुरक्षा प्रबंध, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे पर्यटकों की जान जोखिम में न पड़े और सरकारी संसाधनों पर अनावश्यक बोझ भी न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने टीम का गठन किया है। पुलिस के जवान नदी में उतरने वाले संभावित क्षेत्रों में लगातार मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को नदी से हटा रहे हैं। अगर पर्यटक पुलिस के निर्देशों को नहीं मानते हैं तो पुलिस पर्यटकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed