{"_id":"6a61e82e0dbf3b80ad033e6e","slug":"surge-in-mariposa-plum-prices-delights-growers-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182182-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मैरीपोजा प्लम के दामों में उछाल, खिले बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मैरीपोजा प्लम के दामों में उछाल, खिले बागवान
विज्ञापन
मैरीपोजा प्लम के दामों में उछाल, खिले बागवान
मंडियों 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा भाव
एक सप्ताह में 52 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। बंदरोल सब्जी मंडी में वीरवार को मैरीपोजा किस्म का लाल रसीला प्लम 70 रुपये प्रति किलो तक बिका। एक सप्ताह पहले इसी प्लम का भाव 18 रुपये प्रति किलो था। महज एक सप्ताह में 52 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी होने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बागवानों का कहना है कि मंडियों में प्लम की आवक कम होने और मांग अधिक रहने से कीमतों में तेजी आई है। अच्छे दाम मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। जिले की विभिन्न मंडियों में इन दिनों मैरीपोजा प्लम की सीमित मात्रा ही पहुंच रही है।
कुल्लू में विभिन्न किस्मों का प्लम करीब 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र में उगाया जाता है। इस वर्ष अधिकांश किस्मों के प्लम के अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश हैं। बागवानों अमित, सुनू राम, ज्ञान ठाकुर, देवराज, केहर सिंह और अनूप भंडारी ने बताया कि मैरीपोजा प्लम जुलाई के दूसरे सप्ताह में तैयार होता है। एक सप्ताह पहले तक स्थानीय मंडियों में इसके अच्छे दाम नहीं मिल रहे थे लेकिन अब कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण स्थानीय बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने बताया कि मैरीपोजा प्लम के दामों में बढ़ोतरी से बागवानों को फायदा होगा। बंदरोल सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने बताया कि उनकी दुकान में ए ग्रेड मैरीपोजा प्लम 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। मंडी में कम आवक होने के कारण कीमतों में उछाल आया है।