फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Supporters arrived to hear the results and danced to the victory of the candidates.

Kullu News: परिणाम सुनने पहुंचे समर्थक, उम्मीदवारों के जीतने पर थिरके

Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Supporters arrived to hear the results and danced to the victory of the candidates.
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के लोअर विंग मतगणना केंद्र में पंचायत समिति (बीडीसी) और जिला परिषद के उम्मीदवारों का परिणाम सुनने के लिए समर्थकों का सुबह पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे से जैसे ही पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित किया जाने लगा तो विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उसके बाद विजेता उम्मीदवारों के साथ नाचते गाते हुए अपने-अपने क्षेत्र की ओर जाने का दौर शुरू हुआ। दोपहर बाद तक लोअर विंग स्कूल के मुख्य गेट के बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा और अपने-अपने विजेता उम्मीदवार के पक्ष में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही समर्थकों ने विजेता उम्मीदवारों का ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। कुछ उम्मीदवारों के समर्थकों ने ढालपुर मैदान में काफी देर तक नाटी डाली और पहाड़ी गीतों पर झूमे। उसके बाद विजेता उम्मीदवारों के साथ अपने अपने क्षेत्र की ओर वाहनों में नारेबाजी करते हुए लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हारे उम्मीदवारों के समर्थक मायूस लौटे
जो उम्मीदवार हारे वे अपने समर्थकों के साथ मायूस लौट गए। जैसे ही उन्हें हारने की सूचना मिली तो वे मतदान केंद्र से निकलते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed