फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Supply stopped from door to door, water supply reduced by 75 percent in public taps

Kullu News: घर-घर रोकी सप्लाई, सार्वजनिक नलों में 75 प्रतिशत कम कर दी पानी की आपूर्ति

Thu, 25 Jan 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Supply stopped from door to door, water supply reduced by 75 percent in public taps
कुल्लू। जिले में कड़ाके की ठंड में लोगों को पेयजल की किल्लत महसूस हो रही है। मुहान पंचायत के पकरेड़ गांव में यह समस्या तीन हफ्ते से चल रही है। गांव के 28 परिवार पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए हैं। पकरेड़ गांव को खनेरनाला से जोड़े गए मुख्य स्रोत पर जलशक्ति विभाग का चैंबर टूट गया है।
विज्ञापन

इससे पानी लीकेज हो रहा है। पानी का भंडारण न होने से सप्लाई नहीं जा पा रही है। इस कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सुबह-शाम खाना बनाने और अन्य कार्यों के लिए पानी का जुगाड़ करना चुनौती बन गया है। गांव के आसपास पानी की बावड़ी और नाला भी नहीं है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने स्रोत से कम आ रहे पानी को देखते हुए गांव की घर-घर जाने वाली सप्लाई को रोक दिया है। अब गांव के 28 परिवारों के लोग सार्वजनिक नल पर निर्भर हो गए हैं। यहां भी पानी की मात्रा 75 फीसदी तक कम हो गई है। इसकी वजह स्रोत में जलशक्ति विभाग का चेंबर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण लीला प्रसाद, मूल चंद, कृष्ण चंद, चंद्र किशोर, फागनू राम, दिनेश चंद, महेंद्र सिंह, सुनीता देवी, रमेश कुमार, पूनम लता, ममता देवी, आशा देवी और नायकू देवी ने कहा कि पानी की समस्या करीब पांच से छह माह से चल रही है। जनवरी माह से यह समस्या और भी विकराल हो गई है।
कहा कि एक पानी की बालटी भरने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। गांव के जल में पानी की सप्लाई 75 फीसदी तक घट गई है। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग पानी के स्त्रोत पर नए चेंबर का निर्माण करें।

:::
पशुओं के काम आ रहा वर्षा का जल संग्रहण
पकरेड़ गांव के लोग अपने लिए मुश्किल से पानी का जुगाड़ कर रहे है। छत के पानी का इस्तेमाल पशुओं के लिए किया जा रहा है। लोगों ने वर्षा जल संग्रहण के लिए टैंक बनाए हैं।
:::
खनेरनाला में जलशक्ति विभाग नया चैंबर का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर कर दिया है और गांव को उचित मात्रा में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
-किशोर शर्मा अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed