फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sunrisers beat Burua by eight wickets

Kullu News: सनराइज ने बुरुआ को आठ विकेट से हराया

Thu, 05 Mar 2026 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers beat Burua by eight wickets
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच जुआणी महादेव और मडघण और दूसरा मैच बगर बियाणा बुरुआ तथा सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। जुआणी महादेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मडघण की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना पाई। ऐसे में जुआणी महादेव ने 37 रनों से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मैच बगर बियाणा बुरुआ और सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। यह मुकाबला एकतरफा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बगर बियाणा बुरुआ की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम के लिए सागर ने 34 बाल में 41 रनों का योगदान दिया। सनराइज क्रिकेट क्लब ने मैच 16वें ओवर में ही अपने नाम किया। टीम ने पूरे 16 ओवर में दो विकेट खोकर 150 बना दिए। शुभम ने 34 में 58 और गुलशन ने 37 बाल में 59 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed