{"_id":"651708ae32d98cb2f80fbed9","slug":"sultanpur-girls-won-handball-title-kullu-news-c-89-1-ssml1015-8033-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुल्तानपुर की छात्राओं ने जीता हैंडबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुल्तानपुर की छात्राओं ने जीता हैंडबाल का खिताब
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में अंडर-14 छात्रा और छात्र वर्ग की जिला स्तरीय मेजर गेम्स शुरू हो गई है। ढालपुर में आयोजित मेजर गेम्स में दस सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
ये खिलाड़ी बास्केटबाल, फुटबाल और हैंडबाल में अपना हुनर दिखाएंगे। मेजर गेम्स प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की खिलाड़ियों ने हैंडबाल की ट्रॉफी जीती।
फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने पीपलआगे स्कूल को हराकर खिताब जीता। जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को छात्र और छात्रा वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
हैंडबाल में छात्रा वर्ग के ही मैच खेले गए। छात्र वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में बंजार ने रायसन को मात दी। इसके अलावा भुट्टी ने जिभी, हिडब ने शिरढ़, शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ छात्र विद्यालय कुल्लू ने दियार को हराया।
छात्रा वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर ने शिरढ़ और जिभी ने मनाली को मात दी है। छात्रा वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में पीपलआगे ने भल्याणी, दियार ने काईस, शिरढ़ ने मनाली को हराया। इसके बाद फाइनल में पहुंचे सुल्तानपुर की खिलाड़ियों ने पिपलआगे को हराया। संवाद