{"_id":"19da8faec158d038505900972ae702cf","slug":"subsidy-on-agriculture-instruments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि उपकरणों पर पचास फीसदी सब्सिडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि उपकरणों पर पचास फीसदी सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 14 Dec 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
जिले में खेती और बागवानी को आधुनिक ढंग से करने के लिए विभाग की ओर से विभिन्न कृषि उपकरणों पर किसानों को सब्सिडी मुहैया करवाई जा रही है। कृषि विभाग की योजना के मुताबिक कोई भी आधुनिक उपकरण खरीदने पर किसानों को पचास फीसदी तक की सब्सिडी मुहैया करवाई जा रही है। इसके पीछे सरकार का लक्ष्य प्रदेश में आधुनिक खेती को बढ़ावा देना है। इसके अलावा किसानों को दवाइयों तथा कृषि प्रसार केंद्रों में मिलने वाले बीजों पर 50 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान सरकार की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
जिले के किसान भी अब आधुनिक तरीके से खेती करने को तरजीह देने लगे हैं। इसके लिए किसान पॉवर ट्रिल्लर से लेकर अन्य कृषि उपकरणों का अपने खेतों में इस्तेमाल करते हैं। विभाग की ओर से अनुदान पर मिलने वाले इन उपकरणों का किसान इस्तेमाल कर समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। उधर, इस संबंध में कृषि उपनिदेशक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। इन दिनों किसानों को कृषि उपकरण 50 फीसदी सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं। मटर और गेहूं का बीज भी पचास फीसदी अनुदान पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन