फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stupa in Udaipur damaged by stones

Kullu News: उदयपुर में स्तूप को पत्थर से पहुंचाया नुकसान

Sat, 18 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Stupa in Udaipur damaged by stones
लाहौल-स्पीति के उदयपुर में स्तूप (छोरतन) काे किसी शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया गया है। पुलि
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर के भिहारटेल में बनाए गए स्तूप (छोरतन) काे किसी शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। पत्थर से पहुंचाए गए नुकसान को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक केलांग मनीष चौधरी ने मौके का दौरा किया और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से मामले को लेकर बातचीत की और उनकी समस्या को सुना। बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएसपी से महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमराें का उचित रखरखाव की मांग की। इसके अलावा बैठक में नशा निवारण, नशों के दुष्प्रभाव और पुलिस सामुदायिक योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक ने जनता से आग्रह किया कि अगर उन्हें स्तूप को नुकसान पहुंचाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पता चलता है तो वे पुलिस को सूचना दें। कहा कि पुलिस भी मामले को देख रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed