{"_id":"67e6d6e0789e9814550e0dfe","slug":"study-in-government-schools-and-work-hard-to-move-ahead-kullu-news-c-89-1-ssml1015-144228-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरकारी स्कूलों में पढ़ो और खूब मेहनत कर आगे बढ़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरकारी स्कूलों में पढ़ो और खूब मेहनत कर आगे बढ़ो
Fri, 28 Mar 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
जिले में घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक कर रहे शिक्षक
स्कूल में निशुल्क मिलने वाली सुविधाएं पर दे रहे जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सरकारी स्कूलों में पढ़ो और खूब मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ो। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक इन दिनों घर-घर जाकर बच्चों को यही संदेश दे रहे हैं।
अभिभावकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। दरअसल, साल दर साल सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रही है। इससे सरकार के साथ शिक्षा विभाग की भी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। कम छात्र संख्या वाले जिले के स्कूलों पर ताला लटक चुका है। ऐसे में अब शिक्षकों ने बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।
जिले के विद्यालयों में एक अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है। शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक कर हैं। शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर के प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने टीम के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों और बच्चों को स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज ने कहा कि शैंशर विद्यालय जिले के आठ पीएम श्री स्कूलों में शामिल है। विद्यालय में छठी से 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तकें, मध्याह्न भोजन, अंग्रेजी व हिंदी माध्यम, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर एवं वोकेशनल प्रयोगशालाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और व्यावसायिक शिक्षा के विकल्प उपलब्ध हैं। छात्रों को इंटर्नशिप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, कौशल विकास भत्ता और कॅरिअर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष कक्षाएं, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।
--