{"_id":"65fec45b56519439f40753ee","slug":"students-won-applause-with-their-dance-in-sainj-college-kullu-news-c-89-1-ssml1012-119326-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज कॉलेज में विद्यार्थियों ने नृत्य से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज कॉलेज में विद्यार्थियों ने नृत्य से लूटी वाहवाही
Sat, 23 Mar 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
न्यूली/सैंज(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में शनिवार को केंद्रीय छात्र संघ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज का आयोजन किया। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नंद लाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। काॅलेज परिसर पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन, पीटीए कमेटी और छात्र-छात्राओं ने कुल्लवी नाटी एवं ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने एकल गान, शास्त्रीय, एकल नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्यातिथि डॉ. नंद लाल शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और कहा कि सैंज कॉलेज का अभी तक अपना भवन न होने कारण भी यहां के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रस्तुतियां दीं। कहा कि भारत का शैक्षणिक ढांचा बहुत बेहतर है और शिक्षा में चरित्र निर्माण का अहम स्थान है।
कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर वंदना आर्य ने बताया कि केंद्रीय छात्र संघ के अनुगूंज कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इससे पहले कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. सुजाता ने महाविद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि नीना शर्मा, पीटीए कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चंद, सैंज स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार महाजन, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. प्रेम सिंह और प्रो. निशा नेगी उपस्थित रहे। संवाद