फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students will learn about safe and nutritious eating habits.

Kullu News: विद्यार्थी सीखेंगे सुरक्षित और पौष्टिक खान-पान

Thu, 22 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Students will learn about safe and nutritious eating habits.
जिला के पांच विद्यालय पहले चरण में होंगे चयनित
विज्ञापन

कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग आरंभ करेगा नई पहल

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में विद्यार्थियों को सुरक्षित और पौष्टिक खान-पान का ज्ञान दिया जाएगा। कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग नई पहल शुरू करेगा। जिले में विभाग पहले चरण में पांच विद्यालयों को चयनित करेगा।
इनमें ईट राइट प्रोग्राम के तहत शिक्षकों, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को सुरक्षित खान-पान सिखाया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालयों का चयन करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग अब शिक्षा विभाग के साथ मिलकर विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेगा ताकि विद्यार्थी गतिविधियों के माध्यम से सही खान-पान की जानकारी लें सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले के पांच विद्यालयों में कार्यक्रम संचालन के लिए कमेटियों का गठन करेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपने नागरिकों को सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार की उपलब्धता और खपत सुनिश्चित करके भारत की खाद्य सुरक्षा और पोषण परिदृश्य को बदलने के लिए नई पहल की है। ईट राइट स्कूल कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों और उनके माध्यम से बड़े पैमाने पर समुदाय के बीच खाद्य सुरक्षा, पोषण और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में जिलाभर के पांच विद्यालयों में विद्यार्थियों को सही खान-पान के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे ताकि विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए गतिविधि पुस्तक भी बनाई गई है, जो सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के संदेश को सिखाने और सुदृढ़ करने के लिए डिजाइन की गई है। इनके साथ ही लॉगइन करने के बाद वेबसाइट पर कई गतिविधियां होस्ट की जाएगी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed