{"_id":"68a36ce351b48ce272079380","slug":"students-will-learn-about-entrepreneurship-of-himachal-and-uttarakhand-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154907-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हिमाचल और उत्तराखंड की उद्यमशीलता जानेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हिमाचल और उत्तराखंड की उद्यमशीलता जानेंगे विद्यार्थी
Tue, 19 Aug 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और चमन लाल महाविद्यालय हरिद्वार (लढ़ौरा) के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थी दोनाें राज्यों की उद्यमशीलता को जानेंगे। दोनों महाविद्यालयों के बीच उद्यमशीलता सहमति पत्र (एमओयू) साइन किया गया है।
इसका फायदा सीधे तौर पर हिमाचल और उत्तराखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा। खास बात यह है कि दो राज्यों के महाविद्यालय आपसी सहयोग की दिशा में एक सार्थक पहल कर रहे हैं।
इससे शैक्षणिक दूरदृष्टि, सहकार-भावना और अकादमिक प्रतिबद्धता बढ़ेगी। पहल न केवल संस्थानों को जोड़ेंगी बल्कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसर और संभावनाएं भी उत्पन्न करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि एमओयू का उद्देश्य अनुसंधान और शैक्षिक कार्यक्रमों पर जानकारी का आदान-प्रदान, संयुक्त रूप से अल्पकालिक सतत शिक्षा कार्यक्रम, सेमिनार, सम्मेलन या कार्यशालाओं का आयोजन तथा शिक्षा और अनुसंधान के उद्देश्य से सीमित अवधि के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर पर विद्यार्थियों का पारस्परिक आधार पर आदान-प्रदान करना है।
इस संबंध में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सोमकृष्ण और राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. खेमचंद ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और चमन लाल महाविद्यालय हरिद्वार (लढ़ौरा) के राजनीति विज्ञान विभाग के बीच एमओयू हुआ है।
इससे दो राज्यों की संस्कृति, शैक्षणिक गतिविधियों और शोध कार्यक्रमों पर आदान-प्रदान होगा, जो विद्यार्थियों के लिए लाभदायक रहेगा।