{"_id":"691f4894c3bd8f1c8d0b084d","slug":"students-will-be-prepared-to-become-job-employers-right-from-school-level-kullu-news-c-89-1-ssml1015-162199-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्कूल स्तर से ही नौकरी नियोक्ता बनने के लिए तैयार होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्कूल स्तर से ही नौकरी नियोक्ता बनने के लिए तैयार होंगे विद्यार्थी
Thu, 20 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
जिले में दस विद्यालयों का चयन, डाइट ने शिक्षकों को भी दिया प्रशिक्षण
स्कूलों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्कूल स्तर से ही विद्यार्थियों को नौकरी नियोक्ता बनने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा, शिक्षा विभाग की उद्यमशीलता माइंडसेट क्लासेज (ईएमसी) परियोजना के अंतर्गत अध्यापकों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया है।
हालांकि, इसके लिए जिले के दस विद्यालयों को चयनित किया गया है। इनके अध्यापकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने प्रशिक्षण दिया है। अध्यापक प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थियों का कौशल बढ़ाएंगे। विद्यालयों में विद्यार्थियों की विशेष उद्यमशीलता की कक्षाएं संचालित होंगी।
गौर रहे कि जिले के चिह्नित इन दस विद्यालयों के दो-दो अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया है। इनमें एक टीजीटी और एक वाणिज्य संकाय के प्रवक्ता शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य नौवीं से 12 कक्षा तक विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना और उन्हें नौकरी नियोक्ता बनने की दिशा में प्रेरित करना है। विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ता को बढ़ावा देना है। विद्यालय स्तर पर उद्यमशील सोच विकसित करने में अध्यापकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि जिले के दस विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। इनमें विद्यार्थियों को नौकरी नियोक्ता बनने के लिए तैयार किया जाएगा। विद्यालयों के दो अध्यापक प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
--
इन विद्यालयों का हुआ है चयन
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर, पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज, पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी, पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय सुल्तानपुर, पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा, शहीद बालकृष्ण राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं शामिल हैं।