फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students who excel in studies are honored

Kullu News: पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Thu, 02 Apr 2026 04:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:12 AM IST
विज्ञापन
Students who excel in studies are honored
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय प्रारंभिक पाठशाला नेरी का वार्षिक परिणाम बेहतर रहा है। मंगलवार को पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को कुल्लू फलोत्पादक मंडल के महामंत्री रिमन सिंह ठाकुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्याध्यापक खेख राम ने बच्चों की उपलब्धियों और विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। पहली कक्षा से नमिश, ईशान ठाकुर, सैशा ठाकुर, दूसरी कक्षा से सौसिर ठाकुर, आराध्या, तीसरी कक्षा से यश राज, नमन, नित्या ठाकुर, मैसा, चौथी से निशान ठाकुर, विवान, स्कोन्या ठाकुर, पांचवीं से हीनल राहू, अश्मिला और महक को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान अध्यापक सेस राम, प्रेम चंद, विद्या, रीना, एसएमसी प्रधान सुभाष ठाकुर, अमर चंद, भूमि दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed