फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students showcase their talent through inventions

Kullu News: विद्यार्थियों ने आविष्कारों से दिखाई प्रतिभा

Tue, 24 Feb 2026 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Students showcase their talent through inventions
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को दिखाया है। विद्यार्थियों ने वर्षा जल संरक्षण, इलेक्ट्रिक सर्किट, दिशासूचक यंत्र, माप बॉक्स, कोणों के प्रकार, साधारण पेंसिल वेल्डिंग, गणित पार्क, पाइथागोरस तथा भूकंप मापक विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

वर्षा जल संरक्षण के कनिष्ठ वर्ग में राधिका, तनवी, इलेक्ट्रिक सर्किट में तनीशा, यशवी, दिशासूचक यंत्र में तपनी, अवनिका के मॉडल बेहतर रहे। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग की माप बॉक्स स्पर्धा में तनवी, अंशिका, कोणों के प्रकार में संध्या, सुकृति के मॉडल उत्कृष्ट रहे। वरिष्ठ वर्ग की गणित पार्क स्पर्धा में आर्यन, शुभम, शिवांश, मनिता, रिया, पाइथागोरस में आयश, हिमेश के मॉडल बेहतर रहे।
विज्ञापन

इसी वर्ग की साधारण पेंसिल वेल्डिंग में अभय, नवीन, पानी का चक्का में कुशल, आरव, यतिश तथा भूकंप मापक में सुप्रिया और वर्निका के मॉडल सबसे बेहतर पाए गए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रभारी लाल सिंह चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान विषय में 28 वर्किंग और नॉन वर्किग मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य चिमन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। इस दौरान शिक्षक विनोद, उषा किरण, रविंद्र नाथ, लीला देवी, रविंद्र, अनुराधा, रतन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed