फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students should tell their friends to stay away from drugs: Dr. Vaidya

छात्र साथियों को बताएं, खुद भी नशे से रहें दूर : डॉ. वैद्य

Mon, 28 Oct 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students should tell their friends to stay away from drugs: Dr. Vaidya
सैंज (कुल्लू)। युवा स्वयं तो नशे से दूर रहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे और नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग के नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर के प्रभारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि नशा जिंदगी को बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सैंज में ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन एंड काउंसिल सेल ने सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को नशीली दवाओं, विभिन्न प्रकार के नशों और उनसे होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

डॉ. सत्यव्रत ने कहा कि नशे की लत एक गंभीर समस्या बन चुकी है। विशेष रूप से युवाओं में इसका प्रभाव ज्यादा और चिंताजनक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया। समझाया कि ये कैसे हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। नशे की गिरफ्त में फंसने से जीवन के कई महत्वपूर्ण पक्षों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नशा जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे की रोकथाम के उपायों से भी अवगत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed