{"_id":"670bb529df40447eea069b49","slug":"students-learned-the-intricacies-of-vocational-education-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132817-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखी व्यावसायिक शिक्षा की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखी व्यावसायिक शिक्षा की बारीकियां
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। शिक्षा विभाग की ओर से पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन विषय पर नगवाईं में लगाए गए शिविर में ब्रैहिण स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वोकेशनल पाठ्यक्रम की बारीकियां सीखीं। पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन विषय के अध्यापक अंकुश राणा ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों ने वोकेशनल पाठ्यक्रम की गतिविधियों को जाना।
कहा कि वोकेशनल शिक्षा विद्यार्थियों को कम समय में निपुण बना देती है। पाठ्यक्रम उन बच्चों के लिए एक बढि़या विकल्प है, जो किसी विशिष्ट उद्योग या पर्यटन पेशे से संबंधित व्यावहारिक कौशल और ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। पर्यटन से संबंधित कोर्स को पूरा करने के बाद युवा प्रतिष्ठित होटल, रिजॉर्ट्स, एयरपोर्ट तथा ट्रैवल एजेंसी में रोजगार पा सकते हैं।
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल विद्यार्थियों से व्यावसायिक शिक्षा को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। इस दौरान समन्वयक हुकुम सिंह, संध्या तथा राधा कुमारी उपस्थित रहीं। संवाद