फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students learned the importance of water conservation

Kullu News: विद्यार्थियों ने जाना जल संरक्षण का महत्व

Sun, 26 Apr 2026 03:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
Students learned the importance of water conservation
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लूग्रां में विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य भावना सागर ने विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन के महत्व की जानकारी दी। कहा कि जल संरक्षण से हम सूखे जैसी परिस्थितियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

ईको क्लब प्रभारी निशा शर्मा ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य की उपस्थिति में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किशोरियों को लगाए जाने वाले एचपीवी टीके, विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने, अनुशासन बनाए रखने, स्कूल विकास, जल जीवन मिशन तथा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही, विद्यालय के सुचारु संचालन और विकास कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed