{"_id":"65fe804c93345474930e49c0","slug":"students-learned-agricultural-techniques-kullu-news-c-89-1-ssml1015-119290-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखी कृषि की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखी कृषि की तकनीक
Sat, 23 Mar 2024 12:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
खराहल/कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल के विद्यार्थियों ने कृषि की आधुनिक तकनीक सीखी। विद्यालय के छठी से आठवीं कक्षा के 58 विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा के स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इन विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर कुल्लू के ऐतिहासिक क्षेत्र नग्गर ले जाया गया।
पहले विद्यार्थियों ने रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट में लगी चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्हें ऐतिहासिक नग्गर कैंसल, माता त्रिपुरा सुंदरी और देवता कृष्ण के मंदिर का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति की जानकारी प्रदान की। नग्गर में स्थित कृषि विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों को कृषि की आधुनिक तकनीक बताई गई।
विभागीय वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न फसलों और उनकी बिजाई, बेहतर उत्पादन संबंधी जानकारी विस्तार से दी। अध्यापक लीला, सीता, अंजना, डिंपल, अनुराधा, घनश्याम, नरेंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान उन्हें कृषि, चित्रकला तथा कुल्लू की देव संस्कृति से रूबरू करवाया गया। संवाद