फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students in Spiti will get educational help

Kullu News: स्पीति में विद्यार्थियोें को मिलेगी शैक्षणिक मदद

Thu, 02 Apr 2026 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
Students in Spiti will get educational help
सेवा इंटरनेशनल संस्था ने शुरू किया किट वितरण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र स्पीति में बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए सेवा इंटरनेशनल संस्था ने यूसेन लॉजिस्टिक्स के सहयोग से स्कूल किट वितरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान लंग्ज़ा, कोमिक, हिक्किम और कोमिक मोनेस्ट्री जैसे दूरदराज के गांवों में चलाया जा रहा है, जहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद दी जा रही है। स्पीति में इस समय कड़ाके की ठंड, भारी हिमपात और सीमित संसाधनों की वजह से शिक्षा से जुड़े बुनियादी साधनों की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे हालात में यह पहल बच्चों के लिए राहत लेकर आई है। अभियान को स्थानीय समाजसेवी डिमडुल गटुक के सहयोग और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल किट वितरित किए जा रहे हैं। इनमें लालुंग, माने योगमा, माने गोगमा, शिचीलिंग, डंखर और डंखर मोनेस्ट्री के स्कूल शामिल हैं। संस्था का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों तक शैक्षिक सामग्री पहुंचाना है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो। सेवा इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय सचिव श्याम परांडे ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों तक शिक्षा के आवश्यक संसाधन पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्पीति जैसे क्षेत्रों में यह पहल केवल शैक्षणिक सहयोग नहीं, बल्कि बच्चों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास है।
विज्ञापन

सेवा इंटरनेशनल एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो सामुदायिक विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहा है। वहीं, यूसेन लॉजिस्टिक्स भी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संस्था के साथ मिलकर विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी संस्था ने डेमुल गांव में वरिष्ठ नागरिकों को इलेक्ट्रिक कंबल वितरित किए थे। इसके अलावा लाहौल क्षेत्र में पांच दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन कर दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed