फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students happy from promoted

विद्यार्थी प्रमोट होने से खुश

Wed, 07 Jul 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students happy from promoted
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने बुधवार को कॉलेज में पढ़ाई करने वाले प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा के लिए प्रमोट कर दिया है। जिला कुल्लू के कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगने से वह ऑनलाइन पढ़ाई भी सही ढंग से नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट में लिए निर्णय को छात्रहित में बताया है। सरकार ने अब तीन माह बाद विवाह समारोह से लोगों की संख्या को बढ़ा दिया है। इसको लेकर भी लोगों ने खुशी जताई है। अमर उजाला ने सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को लेकर कॉलेज विद्यार्थियों व आम लोगों की राय को जानने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

कोरोना से पढ़ाई पर भी पड़ा असर
बीए द्वित्तीय वर्ष से तृतीय वर्ष में प्रमोट हुई शालिनी ठाकुर ने कहा कि कोरोना के बीच कॉलेज में परीक्षाएं करवाना संभव नहीं था। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी कोरोना का असर हुआ है। ऐसे में कॉलेज के विद्यार्थियों के अगली कक्षा में प्रमोट होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोट करने का फैसला अति सराहनीय
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की छात्रा रोनिका ने कहा कि कोरोना के बीच कॉलेज के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला अति सराहनीय है। इससे जहां विद्यार्थियों का साल बरबाद नहीं होगा, वहीं वह अगली कक्षा की तैयारी भी कर सकेंगे।
परीक्षा आयोजित होने का था इंतजार
बीए प्रथम वर्ष से द्वितीय वर्ष में प्रमोट हुई छात्रा प्रेरणा ने कहा कि परीक्षा आयोजित होने का इंतजार था। कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि कोरोना का दौर थम जाने के बाद वह परीक्षा के लिए भी तैयार थी। कहा कि कोरोना काल में उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई ही करनी पड़ी है।
कोरोना में भी ऑनलाइन पढ़ाई रखी जारी
कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थी दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि कोरोना के बीच भले ही उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई। लेकिन उन्होंने ऑनलाइन अपनी पढ़ाई जारी रखी। प्रदेश सरकार ने कॉलेज के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर सही निर्णय लिया है। कोरोना काल में विद्यार्थी पढ़ाई भी नहीं सके थे।
बंदिशें हटने से शादियों में बढ़ेगी रौनक
कुल्लू जिला के जगदीश ठाकुर ने कहा कि शादियों में पहले 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी। लेकिन अब लोगों की संख्या बढ़ जाने के बाद शादियों में और रौनक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म हो रही शादियां अब धूमधाम से हो सकेगी। शादियों लगी बंदिशें हटने से राहत मिली है।

अब विवाह में आ सकेंगे सगे संबंधी
निर्मला कश्यप ने कहा कि पहले लोग शादियों में अपने सगे संबंधियों को नहीं बुला पा रहे थे। लेकिन अब विवाह समारोह में लोग अपने सगे संबंधियों को भी बुला सकेंगे। शादियों में रौनक बढ़ेगी और कोरोना में लंबित पड़ी शादियां भी हो पाएगी। सरकार ने अच्छी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed