फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students gave the message of preserving culture.

Kullu News: विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति के संरक्षण का संदेश

Sun, 05 Apr 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of preserving culture.
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पांगी घाटी छात्र कल्याण संघ ने रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। घाटी की छात्राओं ने मॉडलिंग में हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया वहीं किन्नौरी नाटी डालकर समां बांधा। कार्यक्रम में भरमौर (पांगी) के विधायक डॉ. जनक राज मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पढ़ने वाले जिला चंबा के पांगी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के संगठन का हर बार वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके चलते इस बार भी रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। शाम 7 बजे तक छात्र-छात्राओं ने कलाकेंद्र के मंच पर अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। संघ के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य पांगी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed