फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students from 15 PM Shri schools will showcase their skills.

Kullu News: 15 पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थी दिखाएंगे हुनर

Sun, 14 Dec 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students from 15 PM Shri schools will showcase their skills.
17 स्पर्धाओं में दिखेगा नवाचार और रचनात्मकता
विज्ञापन

डाइट कुल्लू में 16 दिसंबर को होगा बाल मेला

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में बाल मेला आयोजित किया जाएगा। 16 दिसंबर को प्रस्तावित इस बाल मेला में 15 पीएमश्री विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी मंच पर 17 स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाएंगे।
इन 15 विद्यालयों में पांच विद्यालय प्राथमिक और दस विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक शामिल हैं। पीएमश्री विद्यालयों का बाल मेला मनाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार में हुनर देखने को मिलेगा। एक दिवसीय इस बाल मेला के लिए डाइट प्रबंधन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बाल मेला में फन गेम, राइम, स्टोरी टेलिंग, फैंसी ड्रेस, एकल गीत, समूह गीत, समूह नृत्य, स्किट, प्रश्नोत्तरी, भाषण, कला, नवाचार, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रोजेक्ट, कला प्रदर्शनी, टीएलएम प्रदर्शनी जैसी 17 स्पर्धाएं करवाई जाएगी, जिनमें स्वयं को बेहतर साबित करने के लिए पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थी रचनात्मकता, नवाचार और शैक्षणिक सूझबूझ का परिचय देंगे। पीएमश्री जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा और समन्वयक बाल मेला डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर को डाइट कुल्लू में पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के हुनर को तराशने के लिए बाल मेला मनाया जा रहा है। इसमें पांच प्राथमिक विद्यालय मनाली, लोअरविंग कुल्लू, मंगलौर, मौहल, बंजार तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर, कन्या विद्यालय सुल्तानपुर, भ्ट्ठी, शैंशर, भुंतर, मनली, सैंज, बंजार, आनी और निरमंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed