{"_id":"6999dc4f2b9580c832093677","slug":"students-danced-on-the-sound-of-chandigarhs-wind-kullu-news-c-89-1-klu1002-169621-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ...हवा लगी चंडीगढ़ा री हो पर झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ...हवा लगी चंडीगढ़ा री हो पर झूमे विद्यार्थी
Sat, 21 Feb 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कलाकेंद्र में चुनी गई मिस अप्पर वैली कीं विजेता प्रतिभागी।-संवाद
ऊझी घाटी छात्र संगठन के वार्षिक समारोह में ठाकुर दास राठी ने बांधा समां
कुल्लू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रितिका चुनी गईं मिस अपर वैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत ऊझी घाटी के विद्यार्थियों के अपर वैली छात्र संगठन ने वार्षिक समारोह का आयोजन किया।
लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें पहाड़ी नाटी से लेकर फिल्मी कल्चर के माध्यम से उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रसिद्ध कलाकार ठाकुर दास राठी ने भी शाम सवा छह बजे मंच पर चढ़कर एक के बाद एक गीत पेश कर छात्र-छात्राओं को अपने गीतों पर खूब नचाया। उन्होंने ...हवा लगी चंडीगढ़ा री हो और ...नीरू चौली घुमदी सहित कई कई गाने गाए। कार्यक्रम में होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
इस मौके पर आयोजित मिस अपर वैली प्रतियोगिता में घाटी की युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में रितिका ने बाजी मारते हुए मिस अपर वैली का खिताब अपने नाम कर दिया जबकि उप विजेता का खिताब पूर्णिमा के नाम रहा और तीसरे स्थान पर ममता रहीं। उझी घाटी के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कार्यक्रम पेश किए।
--