{"_id":"6a3d6d1faa8aee32c10a3e9c","slug":"students-at-garsa-prepared-himachali-and-kerala-dishes-kullu-news-c-89-1-klu1002-179794-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गड़सा में विद्यार्थियों ने बनाए हिमाचली और केरल के व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गड़सा में विद्यार्थियों ने बनाए हिमाचली और केरल के व्यंजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा में विद्यार्थियों ने हिमाचल और केरल के पारंपरिक व्यंजन तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय में वीरवार को प्रधानाचार्या अनीता शर्मा की अध्यक्षता में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत व्यंजन आदान-प्रदान गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने हिमाचली धाम और केरल के पारंपरिक शाकाहारी व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए हिमाचली धाम तथा केरल की प्रसिद्ध ‘साध्य’ के विभिन्न व्यंजन तैयार किए। हिमाचली धाम में मटर पनीर, खट्टे चने, रायता, कढ़ी, मक्की की रोटी, साग और हलवा सहित अन्य व्यंजन प्रस्तुत किए गए, जबकि केरल साध्य में पायसम, सांभर, इडली, डोसा, नारियल चटनी, पापड़म और अन्य पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन की रुचि और योजना ने प्रथम, सरोजिनी सदन की अक्षरा और चेतना ने द्वितीय तथा भगत सिंह सदन की पूर्वांशी और वैभवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन की हीना और सुकन्या प्रथम, सरोजिनी सदन की अनन्या और तनु द्वितीय तथा भगत सिंह सदन की शीतल और नेहा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को देश की विविध संस्कृति, खान-पान और परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत करती हैं। संवाद