{"_id":"06db43ed6bf56292426f2be78043edf0","slug":"student-ultimatyum-to-education-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी छात्रों का शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी छात्रों का शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Wed, 04 Nov 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
ढुलुमल शिक्षा व्यवस्था को लेकर अब स्कूली बच्चे खुद ही आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर बच्चों ने शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम भी जारी कर दिया है। दरअसल, पूरे प्रदेश भर में पिछले तीस सितंबर से कंप्यूटर शिक्षक हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
लिहाजा, स्कूलों में आईटी शिक्षा ग्रहण कर रहे हजारों बच्चे परेशान हैं। सरकार और कंप्यूटर शिक्षकों के बीच चल रहे शीतयुद्ध के बीच स्कूली बच्चे पिस रहे हैं। मजबूर होकर आखिरकार लाहौल के उदयपुर स्कूल में अध्ययनरत कंप्यूटर विषय के छात्रों ने शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजकर अल्टीमेटम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा है कि अगर तत्काल कंप्यूटर शिक्षक की व्यवस्था नहीं की जाती है कि वह पढ़ाई छोड़कर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। इसको लेकर सीसे स्कूल उदयपुर के छात्रों ने एसडीएम उदयपुर तथा स्कूल प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा विभाग को मांगपत्र प्रेषित किया है। बच्चों का तर्क है कि सर्दियों में बिजली के अभाव में लाहौल जैसे इलाके में कंप्यूटर की प्रैक्टीकल कक्षाएं लगाना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
लिहाजा, इन दिनों प्रैक्टीकल कक्षाएं लगाने की व्यवस्था की जाए। इधर, एसडीएम उदयपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने इस संबंध में बच्चों की ओर से मांगपत्र मिलने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि आईटी विषय के अंक परीक्षा के ओवरऑल अंकों में जुड़ते हैं। प्रधानाचार्य सुरेश विद्यार्थी ने बताया ने बीते 30 सितंबर से कंप्यूटर शिक्षक हड़ताल पर हैं, तब से स्कूल में आईटी की कक्षाएं ठप हैं।