फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Student life is the foundation of the future: Varun Mitra

छात्र जीवन ही भविष्य की नींव : वरुण मित्रा

Mon, 28 Oct 2024 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Student life is the foundation of the future: Varun Mitra
केलांग केवी में गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त ने किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त वरुण मित्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का महत्व समझाया। इससे पहले विद्यालय के स्काउट्स एंड गाइड्स ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन ही भविष्य की नींव है और अभी जो प्रयास किए जाते हैं, वही भविष्य में सफलता दिलाते हैं। छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना चाहिए। चुनौतियों से नहीं घबराना चाहिए।

उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे हमेशा छात्रों को प्राथमिकता दें, चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो। एक शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व अपने विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन करना होता है। शिक्षक न केवल ज्ञान के क्षेत्र में बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शिक्षक ही समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन ने वरुण मित्रा का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed