फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   student awarded

बेहतरीन प्रदर्शन पर छात्राएं सम्मानित

Fri, 05 Feb 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 05 Feb 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
student awarded

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (कन्या) सुल्तानपुर ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा अमर देव बतौर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाली छात्राओं को मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। अध्यापक श्याम लाल ने वार्षिक समारोह का मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। छात्राओं ने मंडी की लुड्डी, कांगड़ा का गिद्दा और कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर छात्राओं सहित अध्यापकों और अभिभावकों से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान छात्राओं ने कराटे के करतब भी दिखाए और योग भी किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बेस्ट गर्ल्स के खिताब से निदाह हाशमी को सम्मानित किया गया। वहीं, बेस्ट हाउस का खिताब दुर्गा हाउस को दिया गया। स्वच्छ भारत अभियान का पुरस्कार दुर्गा हाउस को दिया गया। इसके अलावा हेड गर्ल्स के खिताब से वर्षा और चेंगा को नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आने वाली परीक्षाओं के लिए जोरशोर से तैयारी करने का आह्वान किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, कटराईं स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर, काईस स्कूल की प्रधानाचार्या कमला, पीज स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला, बाशिंग स्कूल के मुख्याध्यापक दातेंद्र कपूर सहित स्कूल के अन्य स्टाफ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed