फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Strictness on tenants, drug addicts will be socially boycotted

Kullu News: किराएदारों पर सख्ती, नशा करने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार

Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Strictness on tenants, drug addicts will be socially boycotted
पतलीकूह​ल में चिट्टे को लेकर पंचायत, व्यापार मंडल, महिला मंडलों की बैठक।- स्त्रोत। जागरूक पाठक
पतलीकूहल पंचायत का फैसला ... बहिष्कार के साथ छीनी जाएंगी सभी सुविधाएं
विज्ञापन

व्यापार मंडल, महिला मंडलों और पंचायत ने सराहा फैसला, बैठक भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। चिट्टा के नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए पतलीकूहल पंचायत ने कड़ा फैसला लिया है। पंचायत ने घोषणा की है कि चिट्टे का नशा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और उन्हें मिलने वाली सभी पंचायत सुविधाएं छीन ली जाएंगी।
इस सिलसिले में पतलीकूहल व्यापार मंडल, महिला मंडलों और पंचायत ने एक बैठक भी की है।
इंदिरा महिला मंडल, नीलकंठ युवक मंडल, वैष्णवी सहायता समूह और व्यापार मंडल पतलीकूहल ने इस फैसले का समर्थन किया है। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मोर्चा संभाला है। पतलीकूहल बाजार और आसपास के क्षेत्र वासियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके किराएदार चिट्टे के नशे के कारोबार से जुड़े न हों और चिट्टा (नशीला पदार्थ) का सेवन न करते हों। अगर किसी किराएदार के नशे से जुड़ा होने की जानकारी मिलती है तो मकान मालिक को उसे कमरा या दुकान खाली करने के लिए कहना होगा।
विज्ञापन

सभी संगठनों के प्रतिनिधि पंचायत प्रधान सीमा की अगुवाई में पुलिस थाना पतलीकूहल पहुंचे और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही, चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभियान को और तेज करने की तैयारी
व्यापार मंडल पतलीकूहल के अध्यक्ष अर्जुन देव गौतम तथा पंचायत प्रधान सीमा देवी ने संयुक्त बयान में कहा कि आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। आशियां सामाजिक संगठन के अध्यक्ष संजय अंगरूप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ मिलकर नशे के अड्डों पर छापेमारी भी की जाएगी।


--पतलीकूहल थाना प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि चिट्टे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस समाज के सहयोग से सख्त कार्रवाई करेगी और इस दिशा में सफलता मिलेगी। यह फैसला नशे के खिलाफ एक बड़ी पहल है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed