फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Strict action will be taken against child labour: Bhadana

बाल श्रम के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : भड़ाना

Sat, 18 Oct 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Oct 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against child labour: Bhadana
उपायुक्त ने लाहौल घाटी में अवैध क्रशर को भी बंद करने के दिए आदेश
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने त्रिलोकनाथ और उदयपुर क्षेत्र का किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहैल-स्पीति)। बाल श्रम न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है कि हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित बचपन मिले। यह बात उपायुक्त किरण भड़ाना ने कही।
उन्होंने शनिवार को त्रिलोकनाथ एवं उदयपुर क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने त्रिलोकनाथ मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उदयपुर की ओर जाते समय उपायुक्त ने सड़क निर्माण कार्य में कुछ नाबालिग बच्चों को कार्य करते देखा। उन्होंने तत्काल बाल सहायता हेल्पलाइन को सूचना देकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले में बाल श्रम जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त ने मृकुला माता मंदिर, उदयपुर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने और बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। जनता के सहयोग से एक स्वच्छ, सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उधर, क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उदयपुर के समीप एक अवैध क्रशर संचालित होते हुए पाया। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को इसे तुरंत बंद करवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed