{"_id":"69cd04f34841b5cace0b2056","slug":"streets-were-made-parking-for-two-wheelers-kullu-news-c-89-1-ssml1014-172754-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गलियां बना दीं दोपहिया वाहनों की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गलियां बना दीं दोपहिया वाहनों की पार्किंग
विज्ञापन
मनाली में सियाली महादेव मार्किट की गली में खडे दो पहिया वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली की गलियां बन गईं दोपहिया वाहनों की पार्किंग
जहां मन किया, वहीं खड़े किए जा रहे वाहन
दुकानदारों का कारोबार भी हो रहा है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की ढील के कारण शहर की गलियां दोपहिया वाहनों की पार्किंग बन गई हैं। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है बल्कि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा फुटपाथ पर भी दोपहिया और अन्य वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
मनाली में सियाली महादेव मार्किट में पैदल चलने के लिए बनाई गई गली में बाइक और स्कूटी खड़ी की जा रही हैं। इस वजह से यहां पैदल चलने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। आईबैक्स चौक से मिशन अस्पताल वाली सड़क किनारे भी अवैध रूप से दोपहिया और चौपहयिा वाहन पार्क किए जा रहे हैं। आईबैक्स चौक से नागरिक अस्पताल तक की सड़क किनारे पैदल चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ भी पार्किंग बना दिया गया है। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। दुकानदार दिनेश कुमार ने कहा कि सियाली महादेव मार्किट की गली में दोपहिया वाहन खड़े किए जाने से पैदल चलने को भी जगह नहीं बचती। ग्राहकों को दुकान में प्रवेश करने के लिए जगह नहीं मिल रही। दूसरी मार्किट के लोग यहां अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। कमलेश और मोहन ने कहा कि कुछ समय पहले पुलिस ने अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की थी। अब फिर वैसे ही हालत हो गए हैं। इस पर नियमित रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि इस मामले पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।