{"_id":"660aba81ff745bbe150c6f8b","slug":"street-vendors-removed-from-near-hospital-gate-kullu-news-c-89-1-klu1001-119825-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अस्पताल गेट के पास से हटाईं रेहड़ी-फड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अस्पताल गेट के पास से हटाईं रेहड़ी-फड़ी
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के गेट के बाहर अवैध रेहड़ी-फड़ियों को नगर परिषद ने हटा दिया है। अस्पताल गेट के साथ फुटपाथ और गेट के सामने सड़क पर रेहड़ी-फड़ी होने से अस्पताल के अंदर एंबुलेंस को लाने और बाहर निकालने में मुश्किलें आ रही थीं। साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतें हो रही थीं। अस्पताल प्रबंधन ने पत्र के माध्यम से नगर परिषद से कार्रवाई करने की मांग की थी।
इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद हरकत में आते हुए नगर परिषद ने अस्पताल गेट के सामने से अवैध रेहड़ी वालों को हटा दिया है। छह से अधिक रेहड़ी वालों को यहां से हटाया गया है। अस्पताल गेट के साथ फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी हटने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल में आए मरीजों और तीमारदारों को सोमवार को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
नगर परिषद कुल्लू की ओर से रेहड़ी-फड़ी वालों को पशु मैदान के एक किनारे पर जगह आवंटित की हुई है। ढालपुर मैदान में बन रहे पेवेलियन का निर्माण पूरा होने के बाद इन्हें पक्की दुकानें दी जानी हैं। रेहड़ी-फड़ी धारक पेवेलियन का निर्माण पूरा होने के इंतजार में है। नगर परिषद कुल्लू के ईओ अनुभव शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से दुकानें सजाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
000