फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Street vendors in Kullu will get credit cards.

Kullu News: कुल्लू में रेहड़ी-फड़ी चलाने वालों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड

Sat, 13 Dec 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Street vendors in Kullu will get credit cards.
समय पर ऋण चुकाने वाले जिले के रेहड़ी-फड़ी संचालक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

पीएम स्वानिधि योजना में मिलेगा लाभ, 30 हजार रुपये होगा कार्ड की लिमिट

गौरीशंकर
कुल्लू। जिले के शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी लगाकर जीवन-यापन करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है।
अब पीएम स्वानिधि योजना के तहत तीन स्तर का लोन समय पर चुकाने वाले रेहड़ी-फड़ी संचालक 30 हजार रुपये तक लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इससे उनका कारोबार और पारिवारिक जीवन दोनों आसान होगा।
सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर इसे लागू कर दिया है। इससे जिले के शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी लगाकर रोजगार कमा रहे लोग क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इससे उन्हें कामकाज करने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

कुल्लू नगर परिषद क्षेत्र में वर्तमान में 300 से अधिक लोग रेहड़ी-फड़ी लगाकर रोजगार कमा रहे हैं। उन्हें कामकाज में परेशानी न हो, इसके लिए 30 हजार लिमिट का क्रेडिट कार्ड मिलेगा। इससे वे कारोबार चलाने के लिए सामान आदि खरीद सकेंगे। नगर परिषद कुल्लू के साथ मनाली और अन्य नगर निकायों में काम करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारक भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये होंगे योजना के लिए पात्र
दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधीन पीएम स्वानिधि योजना के तहत जिन रेहड़ी-फड़ी वालों ने तीन स्तर पर जिसमें 10, 20 और 50 हजार रुपये लोन लेकर इसे समय पर वापस लौटा दिया है, वे क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन के लिए पात्र होंगे। ऐसे रेहड़ी-फड़ी संचालकों को क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा और यह यूपीआई लिंक होगा। वे अपनी जरूरत के हिसाब से धनराशि खर्च कर इसे यूपीआई से वापस कर सकेंगे।
--
जिले में हैं 700 से अधिक रेहड़ी-फड़ी धारक
कुल्लू जिले में नगर परिषद और नगर पंचायतों में 700 से अधिक रेहड़ी-फड़ी धारक हैं। ये लोग क्रेडिट कार्ड सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे इनसे जुड़े परिवारों को इस योजना का सीधा फायदा मिल सकेगा।

--
तीन चरण में ऋण योजना के बाद केंद्र सरकार ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधा शुरू की है। इस योजना के लिए पात्र लोग आवेदन कर सकेंगे। क्रेडिट कार्ड पर 30 हजार रुपये तक लिमिट होगी। - ज्योति, कम्युनिटी आरेनाइजर, शहरी आजीविका मिशन, कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed