फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stones fell on taxi from hill, couple injured

Kullu News: पहाड़ी से टैक्सी पर गिरे पत्थर, दंपती को चोटें

Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Stones fell on taxi from hill, couple injured
लाहौल  के केलांग के समीप मोसूमा थेतुप कुरकुर गांव पर्यटक वाहन पर गिरी चट्टान।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल लाहौल के पटवार सर्किल कोलोंग के मोसूमा थेतुप कुरकुर (महाल बोक) में सोमवार को सड़क हादसा पेश आया है। दोपहर करीब 1:20 बजे एक टैक्सी पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

टैक्सी (एचपी 01 केए 3006) में चालक दीपक तमांग सहित तीन लोग सवार थे। हादसे के समय चालक सुरक्षित रहा, जबकि सवार यात्री मनोजित सिंह रॉय और उनकी पत्नी पॉलिनी सिंघा निवासी पश्चिम बंगाल को चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों खासकर पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed