फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stones fell on a moving bus on Bhuntar-Manikaran road, one injured

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर चलती बस पर गिरे पत्थर, एक घायल

Sun, 24 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 24 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Stones fell on a moving bus on Bhuntar-Manikaran road, one injured
खिड़की को तोड़ बस में घुसे पत्थर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कार को भी नुकसान
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे हुई घटना, क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा घायल व्यक्ति का उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरसाड़ी के पास अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर एक चलती बस पर आ गिरे। दो पत्थर बस की खिड़की तोड़ते हुए भीतर घुस गए।
इससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद बस में अफरातफरी मच गई और यात्रियों ने तुरंत बाहर निकलकर जान बचाई। गनीमत रही कि बस में ज्यादा यात्री नहीं थे, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था। घटना में नेपाल मूल का एक व्यक्ति घायल घायल हो गया है। उसे निजी वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। घटना में एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।
विज्ञापन

एक निजी बस मणिकर्ण की तरफ जा रही थी। सरसाड़ी के पास अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर बस के भीतर घुस गए। इससे बस में सवार एक व्यक्ति के सिर में गहरी चोटें आई हैं। घायल की पहचान आलोक बहादुर पुत्र धर्मू निवासी नेपाल के रूप में हुई है। घटना के दौरान बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग बस से उतर गए। यात्रियों ने घायल को बस से निकाला। हादसे में जिस कार को नुकसान पहुंचा है, उसमें ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ह से गिरे पत्थरखिड़की को तोड़ते हुए बस के भीतर घुस गए। बताया जा रहा है कि बस में कम यात्री थे। इस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ। एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि हादसे में घायल का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed