फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Step-motherly treatment of pensioners will not be tolerated: Sood

सहन नहीं होगा पेंशनरों से सौतेला व्यवहार : सूद

Sat, 20 Dec 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Dec 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Step-motherly treatment of pensioners will not be tolerated: Sood
मांग- सभी परिवहन पेंशनरों को एक ही दिन हो पेंशन का भुगतान
विज्ञापन

कुल्लू में हुई परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच कुल्लू की बैठक शनिवार को कुल्लू में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने की। बैठक में कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बलीराम कुल्लवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। परिवहन पेंशनरों ने सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन के प्रति रोष प्रकट किया। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच कुल्लू के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि प्रबंधन फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रहा है। जो पेंशनर 65 साल की आयु पूरा कर चुके हैं, उन्हें उनके खाते में पेंशन डाल दी गई है लेकिन जो पेंशन 58 से 65 साल के हैं उन्हें अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। सभी परिवहन पेंशनरों को एक दिन ही पेंशन का भुगतान किया जाए। इस तरह का सौतेला व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने इसी तरह का बर्ताव जारी रखा तो आने वाले समय में पेंशनर सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। एक जनवरी 2016 से लेकर जुलाई 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों को उनके देय भत्तों जल्द भुगतान किया जाए। अगस्त 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अभी तक संशोधित पेंशन नहीं मिली है। इसे जल्द जारी किया जाए। पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भी भुगतान किया जाए। उम्र के इस पड़ाव में पेंशन ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सहारा है। इस दौरान किशोरी लाल शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, मधुबन शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, धनवीर दास, मीरा भारद्वाज, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, नर्वदा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed