फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   sports

चार से शुरू होंगी खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं

Mon, 09 May 2016 09:42 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 09 May 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
sports
र्स्पोटस

कुल्लू जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन ने जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं की तिथियों को घोषित कर दिया है। संगठन ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश के आदेशों के अनुसार प्रतियोगिताएं करवाने की तिथियों का निर्णय लिया है। एडीपीइओ कुल्लू रतन चंद भारद्वाज प्रतियोगिताओं को करवाने के लिए समय एवं स्थान का निर्धारण किया गया है। जिसमें खंड आनी और निरमंड के छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं 4 से 6 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निरमंड में आयोजित की जाएंगी। खंड कुल्लू, बंजार तथा मनाली की 15-17 जून को भुंतर, बंजार और बरान स्कूल में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


निरमंड और आनी खंड की छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं 16 से 18 जून को हाई स्कूल रोबा और बागीपुल में होंगी। वहीं खंड कुल्लू, बंजार और मनाली की 28 से 30 जून को जलूग्रां, सैंज और गोशाला स्कूल में आयोजित की जाएंगी। छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 14 जुलाई को बजौरा और 3 से 5 सितंबर को ढालपुर स्कूल में होगी। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 24 से 26 अगस्त हरिपुर में होगी। इसके अलावा मेजर गेम्स 1 से 2 सितंबर को ढालपुर स्कूल में होगी। छात्र व छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन सीसे स्कूल निरमंड में किया जाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेश जगदीश ने सभी से इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed